बढ़ती ठंड को देखते हुए वार्डों में सफ़ाई का समय हुआ परिवर्तित
(कटनी) निगमायुक्त नीलेश दुबे के आदेशानुसार प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने आदेश जारी कर सफ़ाई व्यवस्था के समय में परिवर्तन किया है।ठंड के मौसम को दृष्टिगत् रखते हुये दिनांक 12 दिसंबर 2024 से सफाई कार्य का समय सुबह 7 से 11 बजे तक एवं दोपहर 2 से 5 तक आगामी आदेश तक निर्धारित किया है।
