*मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शिविरों के आयोजन हेतु जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ श्रीमती परस्ते ने ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जारी किए आदेश*

Advertisement
*407 ग्राम पंचायतों में शिविर प्रभारी, पटवारी,सचिव,ग्राम रोजगार सहायकों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी करेंगे दायित्वों का निर्वहन*
(कटनी)  राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले की सभी छह जनपद पंचायतों की समस्त 407 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शिविरों के आयोजन हेतु जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ श्रीमती श्रीमती साधना परस्ते ने ग्राम पंचायत वार शिविर प्रभारी अधिकारी, सेक्टर प्रभारी और दल सदस्यों का दल गठित कर  अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है। ग्राम पंचायतों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के शत प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति हेतु 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चरणबद्ध रूप से आयोजित होने वाले शिविरों में  पटवारी, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री,पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं जनशिक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को शिविरों में उपस्थित होकर निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती परस्ते द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत रीठी में 56, कटनी में 59, विजयराघवगढ़ में 74 ,बहोरीबंद में 79, बड़वारा में 66 एवं ढीमरखेड़ा की 73 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा नियुक्त किए गए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों और कर्तव्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें