मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् बाल गंगाधर तिलक वार्ड में आयोजिया हुआ शिविर,हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण
(कटनी) मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् स्थानीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव की गरिमामय उपस्थिति में बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 में कृषि उपज मंडी के सामने शिविर का आयोजन किया गया।पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे म.प्र भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना का लाभान्वित किए जाने हेतु शिविर लगाये गये हैं,साथ ही कटनी नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए कॉलोनी विकास शुल्क जमा किए जाने हेतु भी अतिरिक्त काउंटर लगाया गया।बाल गंगाधर तिलक वार्ड शिविर में पी.एम.स्वनिधि योजना अंतर्गत 4,भवन नामांतरण के 2,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु 2,एवं वृद्धा पेंशन हेतु 1 आवेदन प्राप्त हुए हैं।यह शिविर कल दिनांक 13 दिसंबर को बिरसा मुण्डा वार्ड क्रमांक 2 में शासकीय शाला पुरैनी में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जायेगा एवं वार्ड के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
निगमायुक्त नीलेश दुबे ने किया शिविरों का निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने शिविर स्थल पर पहुँच कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सेक्टर अधिकारी एवं संपर्क दल को शिविर में निर्धारित समय में पहुँच कर सभी योजनाओं के बैनर लगाने,नागरिकों योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देने एवं पात्र हितग्राहियों को जिनको मौक़े पर ही लाभ दिया जा सकता है उनके आवेदन पर त्वरित निराकरण कर लाभान्वित करते हुए जनकल्याण अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने के निर्देश दिए।
