भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

Advertisement

(कटनी) भारतीय जनता पार्टी कटनी जिला इकाई ने नए मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश भाजपा के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व जिले की पर्यवेक्षक श्रीमती लता एल्कर की सहमति के उपरांत भाजपा जिला कटनी ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर सम्पन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर खटीक ने 23 मंडल में से 20 मंडलों में कार्यकर्ताओं को उनके सम्मुख दर्शाये मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की है।

कटनी जिले में 26 मंडल अध्यक्ष में से 20 नए भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के नाम घोषित होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक गण संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे आने वाले समय में सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों में आने वाले बूथों पर संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी को काफी आगे ले जाएंगे व संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।। मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं सोशल मीडिया प्रभारी सचिन तिवारी ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के समन्वय और आम सहमति से मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें