एनएसएस तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने कटनी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में लगी जनकल्याण पर्व की सचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

Advertisement

(कटनी)  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी द्वारा  कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राचार्य डॉ सुनील वाजपेई के निर्देशन में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार ठाकुर के  मार्गदर्शन में  एनएसएस तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने कटनी जिला कलेक्ट्रेट परिसर लगी जनकल्याण पर्व की सचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।   इस प्रदर्शनी में मध्य8देश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इनमें रेनिका सिंह राजपूत, सचिन कुमार पटेल, करण वर्मा ,अतुल, प्रियांशु, अंकित चौधरी, रोहित चौधरी ,इत्यादि छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा चलाई गई यह लोक कल्याणकारी योजना छात्र-छात्राओं के लिए एक भविष्य मार्गदर्शन का कार्य कर रही है यह योजना विद्यार्थियों के जीवन में एक नई ऊर्जा भर रही है हर विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए तात्पर्य रहेगा। इस योजना में सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली जिससे हर विद्यार्थी सरकार के कार्यों से अवगत हो रहा है     निरीक्षण के दौरान छात्रों नें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने इस योजना के तहत प्रदेश में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदेश के सभी छात्रों को मिली है। जिससे वे प्रदेश में हो रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें