आज बंद रहेगा व्हाईट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर –
( सतना )
संचालक महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाईट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर श्री संजय रायखेड़े ने बताया कि कोविड-19 वायरस के प्रसार से उपजी परिस्थितियों के कारण स्थानीय परिस्थतियों के मद्देनजर रविवार के दिन जिला सतना अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थान बन्द रखने के निर्देशों के परिपालन मे महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर पर्यटन हेतु 12 जुलाई 2020 दिन रविवार को पूर्णतः बन्द रहेगा।
