पथरिया में जिला कार्यक्रम अधिकारी बैठक में शामिल होकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश –
( दमोह )
कलेक्टर श्री तरूण राठी ने कल स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के अधिकारियों से कहा था कि किल कोरोना अभियान के संबंध मे सभी जनपदों मे विभागीय अधिकारियो-कर्मचारियों की बैठक लेकर अभियान के संबंध मे किस तरह से और बेहतर सर्वे कार्य करना है। इसी तारतम्य मे आज जनपदों मे बैठक कर सबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पथरिया में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय ने शामिल होकर वांछित दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
