जिले में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर चलें कार्यक्रम आज से कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement

(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले में 19 से 24 दिसंबर तक मनाए जाने वाले सुशासन सप्ताह के तहत समुचित तरीके से व्यवस्थित स्वरूप में विभागीय गतिविधियों का संचालन और क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत संचालित जनकल्याण पर्व के साथ – साथ प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाना है। जिसके तहत जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों के निर्देशित किया है कि सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से सुशासन सप्ताह की गतिविधियों का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों के साथ- साथ आयोजित किये जाएं। इस दौरान निराकृत किये गए आवेदनों, शिकायतों और सेवाओं को भारत सरकार के पोर्टल न्त्स्रू https://darpsapps.nic.in/GGW24 पर दर्ज करना है। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को सुशासन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें