ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा की जा रही अलाव की व्यवस्था

Advertisement

निराश्रित लोगों को सुविधाजनक पहुँचाए आश्रय स्थल-आयुक्त

(कटनी)  बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था हेतु लकड़ियाँ गिरायी जा रही है।निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देशन में ठंड को देखते हुए लोगों को राहत देने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहे बस स्टैंड रैन बसेरा,रेलवे स्टेशन तिराहे,जिला चिकित्सालय,कटाए घाट मोड़,जगन्नाथ चौक,कृषि उपज मंडी,हीरागंज,साउथ स्टेशन जैसे अन्य स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है।ठंड के जारी रहने पर आगे भी यह सुविधा आवश्यकतानुसार प्रदान की जाएगी।इसके साथ ही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्री दुबे ने खुले आसमान के नीचे रहने वाले,निराश्रित लोगों को सुविधाजनक बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल में पहुँचाने एवं आश्रय स्थल (रैन बसेरा )में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें