मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् सी.एल.पी वार्ड में आयोजिया हुआ शिविर,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने शिविर स्थल का किया निरीक्षण
(कटनी) दिनांक 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में कटनी नगर निगम सीमान्तर्गत दिनांकवार वार्डों में शिविर आयोजित किया जा रहा है यह शिविर शुक्रवार को सी.एल.पी वार्ड में आयोजित किया।उक्त शिविर में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पहुँच कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेकर सेक्टर अधिकारी एवं संपर्क दल को शिविर में निर्धारित समय में पहुँच कर नागरिकों को सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देने एवं पात्र हितग्राहियों को जिनको मौक़े पर ही लाभ दिया जा सकता है उनके आवेदन पर त्वरित निराकरण कर लाभान्वित करते हुए जनकल्याण अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत् दिनांक 10 जनवरी को स्थानीय पार्षद अल्का अरुण पांडेय की उपस्थिति में सी.एल.पी वार्ड में आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे म.प्र भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग छात्रवृति व पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बहुविकलांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह सहायता योजना, पीएम सम्मांन निधि योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु शिविर लगाये गये।
