अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण की प्रथम वर्षगांठ पर विशाल राम भोज संपन्न
(जबलपुर) श्री राम मंदिर निर्माण स्थापना दिवस राम भोज आयोजक संघ द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली में भव्य मंदिर निर्माण की प्रथम वर्षगांठ पर जबलपुर सदर के राम लीला मैदान में एक विशाल राम भोज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री राम दरबार के समक्ष 5 बार हनुमान चालीसा पाठ कर आरती की गई। तत्पश्चात राम भोग लगाकर प्रसाद वितरण रुपी भंडारा प्रारंभ किया गया। इसका लाभ लगभग छः हजार राम भक्त क्षेत्र वासियों ने श्रध्दा भाव से रामभोज ग्रहण कर प्राप्त किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, रोहित हवेल, वीरेंद्र साहू, विक्रांत अग्रवाल, रोशन गौतेल, सुरजीत मेहतो, रोहित ठाकुर, अरविंद भवरैल, अमित शुक्ला, सचिन रजक, मिंटू कुरील, अचल नायडू, नितिन नामदेव, लकी केसरवानी, धमेंद्र बावरिया, शरद राव, राहुल कपूर, प्रशांत यादव, केदार नामदेव, अमित अग्रवाल, कारो बिरहा, रोहित बैन, कमलेश गुप्ता, रिंकू ठाकुर, बाबू नायडू, सी प्रभु कुमार इत्यादि कार्यकर्ता बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

