थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने 02 नाबालिक बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
(कटनी) थाना रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता ने घर से बिना बताए निकली हुई 02 नाबालिक बालिकाओ को 12 घंटो के भीतर दस्तयाब थाना रंगनाथ नगर पुलिस कर परिजनों के सुपुर्द किया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10/01/2025 के करीबन 10:00 बजे फरियादी नरेश बर्मन पिता लाला बर्मन निवासी पाठक वार्ड भट्टा मोहल्ला एवं फरियादिया अल्पना दहिया पति जगलाल दहिया निवासी भट्टा मोहल्ला पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी के थाना में उपस्थित होकर पृथक पृथक रिपोर्ट लेख कराये कि उनकी 14 वर्ष की बालिकाएं सुबह 11:00 स्कूल जाने को कहकर अपने-अपने घर से गई थी जो उक्त दोनों बालिकाएं अपने-अपने घर वापस नहीं आई है जिसकी तलाश सब जगह करने पर उक्त दोनों बालिकाओं का पता नहीं चल रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत की बाद उक्त दोनों 14 वर्षीय बालिकाओं को मेन स्टेशन कटनी से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनो तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई। उक्त घटना मामले में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सउनि बहादुर सिंह , प्रधान आरक्षक अर्जुन तिवारी, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला , आरक्षक शुभम, महिला आरक्षक आरती सैयाम की सराहनीय भूमिका रही।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
