टीकमगढ़ पुलिस की सराहनीय कार्यवाही डायल 100/112 के पुलिस जवानों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Advertisement

(टीकमगढ़)  टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर अंतर्गत चौबारा गाँव में जतारा रोड पर 2 मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से घायल हुये 3 लोगों को डायल 100/112 के जवानों ने तत्काल कार्यवाही करते हुये चिकित्सालय पहुंचाया। घायल लोगों को तत्काल एफआरव्ही वाहन से लाकर खरगापुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों को समय पर उपचार मिला जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। सभी ने डायल 100/112 द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
ज्ञातव्य है कि टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर अंतर्गत चौबारा गाँव में जतारा रोड पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 3 व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता है। घटना की सूचना थाना खरगापुर डायल 100/112 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल से प्राप्त हुई।
सूचना पर तत्काल सहायता हेतु डायल 100/112 (थाना खरगापुर) वाहन रवाना हुआ जिसमें तैनात पुलिस आरक्षक गणपति सिंह एवं पायलेट सुरेन्द्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल राम प्रसाद पिता मुन्नी बाल्मिक उम्र 45 साल, कालीचरण पिता मुनिया बंशकार उम्र 40 साल निवासी कुडिला एवं शीलू पिता पंचम सिंह परिहार उम्र 43 साल निवासी शाहपुरा झांसी दुर्घटना में घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से लाकर खरगापुर अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों को समय पर उपचार मिला जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें