आचार्य कृपलानी वार्ड में लगाया गया जनकल्याण शिविर,पात्रों को किया गया लाभान्वित
(कटनी) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जन जन तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान दिनांक 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत आज आचार्य कृपलानी वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।इस दौरान स्थानीय पार्षद ईश्वर बहरानी शिविर स्थल में उपस्थित होकर वार्ड नागरिकों को समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का लाभ लेने हेतु कहा।
दिनांक 18 जनवरी को यहाँ आयोजित होंगे शिविर
जनकल्याण अभियान अंतर्गत दिनांक 18 जनवरी को संत कवरराम वार्ड का शिविर सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।
