मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 12 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

Advertisement

(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजना से लाभान्वित करने के लिए 11 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में प्रारंभ हो गया है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी अनुविभागों की ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों में जिला प्रशासन द्वारा तैयार कैलेंडर के अनुसार निर्धारित अलग-अलग तिथियों में शिविरों का किया जा रहा है। सीएम जनकल्याण शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अभियान के तहत गुरूवार 23 जनवरी को 12 ग्राम पंचायतों गणेशपुर, बंदरी, स्लीमनाबाद, बंधी स्टेशन सैलारपुर और सरसवाही गुलवारा एवं गनियारी, रैपुरा, ढुढरी देवराखुर्द, गैरतलाई में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शासकीय योजना से लाभान्वित करने हेतु आवेदन लिए जाकर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित किया करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जनों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें