कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त कलेक्ट्रेंट परिसर मे अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ
(उमरिया) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति , समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों मे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इस अवसर पर एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, डिप्टी् कलेक्टर अंबिकेश प्रताप सिंह , हरनीत कौर सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।
