राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को वितरित किए गए इपिक कार्ड

(हरदा)  15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया गया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने नव मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने मतदाता दिवस से संबंधित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी और बूथ लेवल अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, वनमंडल अधिकारी श्री अनिल चौपड़ा, वनमंडल अधिकारी उत्पादन श्री नरेन्द्र पड़वा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतीश राय, एसडीम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण सिकरवार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने उपस्थित मतदाताओं को मतदाता दिवस संबंधी शपथ दिलाई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की टीम के सहयोग से स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन संपन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन की टीम की सराहना की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने उपस्थित सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने इस अवसर पर कहा कि मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शिता रखते हुए मतदान कराना होता है जो कि एक चुनौती पूर्ण कार्य है, लेकिन कुशल प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न कराते हैं। उन्होंने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी।

निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता पुरूस्कृत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री वीनस निमारे को, द्वितीय पुरस्कार सुश्री उज्ज्वल राजोरिया तथा तृतीय पुरस्कार सुश्री छबि चौहान को दिया गया। इसके साथ ही जिन नए मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए उनमें श्री संजय धुर्वे, श्री सचिन दमाड़े, श्वेता कहार, भूमिका बड़ोदिया, साहिल उमरिया, आयुष निशोद नैन्सी सेजकर, नंदिनी सेजकर और शिवानी पवार शामिल है।

ये कर्मचारी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती योगिता सेन, श्रीमती महिमा शर्मा, श्री पृथ्वीराज मौर्य, शुभम खले, श्रीमती दीप्ति नामदेव, श्रीमती गायत्री बिल्लोरे, श्रीमती संगीता चंदेल, श्री विकास राठौड़, श्री महेश बामने, श्री कैलाश बिलारे, श्री रविंद्र कलमें तथा श्री संतोष धुर्वे शामिल है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी श्री सागर शर्मा सहायक प्रोग्रामर, श्री कृष्णकांत शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्री राजेश राठौर, श्री कैलाश गढ़वाल, श्री रेवा सिंह डाबर, श्री देवेंद्र बर्मन, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री विंध्य कुमार मंडराय, सुश्री प्रीति पटेल, श्री समीर शाह, श्री इमरान खान और श्री राकेश निशानियां शामिल है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें