बाल संरक्षण समिति की बैठक में मेधावी छात्रों का सम्मान
कटनी – कलेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में बाल देख-रेख संस्था में रह रहे 3 बालकों द्वारा हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास नयन सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेति, सीडीपीओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में जिले में संचालित आशा किरण, आसरा बाल गृह, लिटिल स्टार बालिका गृह, किलकारी शिशु गृह संस्थाओं के संचालन की समीक्षा की गई। बाल रेखरेख संस्थाओं में निवासरत बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, मनोरंजन एवं शैक्षणिक स्थिति तथा उपलब्धियों पर चर्चा की गई। जिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेति ने बताया कि बाल देखरेख संस्थाओं में 117 बालक-बालिका निवासरत हैं। संस्थाओं में सैनीटाईजर और मास्क उपलब्ध कराये गये हैं। संस्था का प्रतिदिन सैनीटाईजेशन हो रहा है तथा बाहरी व्यक्तियों के संस्था में प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने से ऑनलाईन क्लासेस के माध्यम से अध्ययन कराया जा रहा है। लॉकडाउन अवधि में बालिका और बालकों द्वारा समाजहित में जागरुकता फैलाने विभिन्न कलाकृतियों एवं भावनाओं का चित्रण कर कलात्मक विशेषता का परिचय दिया है। आशा किरण बाल गृह के दीपक ने कक्षा 10वीं में 4 विषयों में विशेष योग्यता के साथ 80.5 प्रतिशत, गजेन्द्र ने 2 विषय में विशेष योग्यता के साथ 73.2 प्रतिशत और अंशु ने 60.5 प्रतिशत अंक हालिस किये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी बच्चों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें भी दीं।

