कलेक्टर श्री यादव ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रध्वज

Advertisement

(कटनी) गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वज वंदन के पश्चात कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, निधि सिंह गोहल, ज्योति लिल्हारे, एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नयन सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ आर के सिंह, सहायक संचालक वनश्री कुर्बेती, श्रम पदाधिकारी के बी मिश्रा,सहित समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री यादव ने निज निवास में झंडा वंदन किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें