ज्ञान सिंह गुर्जर को भाजपा जिला अध्यक्ष व मदन सिंह गुर्जर को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर गुर्जर समाज ने किया स्वागत सम्मान समारोह

 (माचलपुर/राजगढ़) भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर व मदन सिंह गुर्जर को माचलपुर क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर गुर्जर समाज ने नवीन गुर्जर छात्रावास में पूरे क्षेत्र के गुर्जर समाज ने मिलकर नवयुवक समिति के बैनर तले दोनों का बड़ी धूमधाम के साथ स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष दोपहर तीन बजे गुर्जर छात्रावास पहुंचे जहां पर उपस्थित गुर्जर समाज ने ढोल नगाड़े आतिशबाजी कर समाज के मंच पर ज्ञान सिंह गुर्जर व मदनसिंह गुर्जर का श्री देवनारायण नवयुवक समिति एवं पूरे क्षेत्र के गुर्जर समाज ने साफा हार माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। पुनः जिला अध्यक्ष बनाने का श्रेय भी क्षेत्र के साथ-साथ समाज को भी जाता है क्योंकि अभी हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राजगढ़ जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है जिसमें गुर्जर समाज का भी बड़ा योगदान रहा है क्योंकि राजगढ़ जिले में पांचो विधानसभा सीटों में अच्छे खासे गुर्जर वोट बैंक है। ज्ञान सिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने भी भाजपा का साथ दिया और उनकी मेहनत रंग लाई और पांचों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में गई वहीं स्वागत पश्चात सभी ने सह भोज किया, साथ ही देवनारायण मंदिर के पुजारी व देवनारायण अखाड़ा के अध्यक्ष शिवसिंह गुर्जर पंडाजी ने भगवान देव नारायण जी की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रुप मैं भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सांसद प्रतिनिधि मदनलाल पटेल बलवंत सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद माचलपुर,
भगवान देवनारायण मंदिर के पुजारी शिवसिंह गुर्जर ( पंडा जी ), सरपंच लालसिंह गुर्जर लिंबोदा, भगवान सिंह खेड़ी घनश्याम गुर्जर धानोदा सुजान सिंह बावड़ीखेड़ा चन्दन सिंह जेतपुरा छगनलाल बंदा जागीर संतराम खारखेड़ा चंदर सिंह धानोदा सुरेन्द्र सिंह डूंगरी नंदराम लिंबोदा मोहन लाल भोनीसिह राजेन्द्र सिंह बरदानिया पुरण सिंह नवयुवक समिति के अध्यक्ष कालुसिंह बालु सिंह पंचायत सचिव बालचंद अध्यापक बालचंद अध्यापक ऊंकारलाल लालसिंह सुजान सिंह मानसिंह इंद्रसिंह मेडीकल हेमराज सुरेन्द्र सिंह जगदीश अर्जुन सिंह देवसिंह पटेल बमनियाखेड़ी, भारुगड अर्जुन सिंह देवकरण बने सिंह गुर्जर रामलाल गुर्जर अमरलाल गुर्जर लक्ष्मण सिंह रामबाबू सहित गुर्जर समाज जन उपस्थित रहे।
✍️ (आकाश शर्मा)
RPKP INDIA NEWS
           राजगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें