जनसुनवाई में कलेक्‍टर द्वारा ट्राइसाइकिल प्रदान की गई

Advertisement

जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्‍याएं

(राजगढ़़)  जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 28 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम अमावता तहसील खिलचीपुर निवासी राधेश्‍याम दांगी ने बताया कि आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही आवेदक को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा तत्‍काल कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्‍याय विभाग द्वारा मोटराईज्‍ड ट्राईसाईकिल प्रदाय की गई। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह मौजूद रहे।जनसुनवाई में ग्राम बुडनपुर निवासी कमला बाई ने बताया कि आवेदिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही वृद्ध होने के कारण बीमार भी रहती है। जिस पर आवेदिका को कंबल प्रदान किया गया। ग्राम कोलुखेडी निवासी सुगन बाई ने बताया कि आवेदिका को खेत तालाब योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि कोलुखेडी पंचायत में अभी 15 खेत तालाब आए हैं। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा जनपद पंचायत राजगढ़ को नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया। ग्राम बुचाखेडी निवासी जीतेन्‍द्र राजपूत ने बताया कि आवेदक के खते में पी.एम सम्‍मान निधि की सातवीं किश्‍त के बाद शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही पटवारी के द्वारा मेरी जमीन संबंधित कार्य भी नहीं किए गए एवं मेरी भूमि संबंधी शिकायत का निराकरण भी पटवारी के द्वारा नहीं किया गया है। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार पचोर को को आवश्‍यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। ग्राम बडोलिया काछीपुरा निवासी कन्‍हैयालाल द्वारा बताया गया कि आवेदक की चरनोई की भूमि पर अनावेदकों द्वारा कब्‍जा कर लिया गया है। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार नरसिंहगढ़ को को को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।पिपल्‍या कॉलोनी निवासी द्वारा आवेदन दिया गया कि अनावेदकों द्वारा हमारी भूमि पर जाने का रास्‍ता बलपूर्वक रोक दिया गया है। जिससे हमे अपने खेत पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार खिलचीपुर को नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान आवेदकों से 80 आवेदन प्राप्‍त हुए। समस्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें