कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

कटनी (29 जनवरी ) – भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा कटनी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय में अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉ यशवंत वर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।

बैठक में सर्वप्रथम संस्था का 1 अप्रेल 2025 से 27 जनवरी 2025 तक का आय-व्यय लेखा आयोजित गतिविधिवार प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। तदोपरान्त रेडक्रास समिति के माध्यम से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो निक्षय मित्र, शववाहन, शव परिवहन, आडियोमेट्री एवं रेल्वे केमिस्ट एसोसियेसन चिकित्सा सहायता द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों एवं उक्त गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित होनें वाले हितग्राहियों की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित जन औषधि केन्द्र के आय-व्यय की जानकारी पटल पर प्रस्तुत किये जाने पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा जन औषधि केन्द्र की बिक्री बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए। इस दौरान श्री रमेश खण्डेलवाल द्वारा जन औषधि केन्द्र का प्रचार-प्रसार बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया।

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि प्रबंध कार्यकारिणी की अवधि 11 फरवरी 2025 की पूर्ण हो रही है। नई प्रबंध कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु सचिव डॉ यशवंत वर्मा द्वारा प्रस्ताव रखा गया जसपर अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री यादव द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी कटनी के आजीवन सदस्यों की सूची के सत्यापन पश्चात निर्वाचन प्रकिया प्रारंभ करने निर्देश दिये गये। बैठक में श्री शशांक श्रीवास्तव द्वारा भोपाल में  17 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक की जानकारी देते हुए सभी आमंत्रित रेल्वे केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदान की जा रही रेल्वे स्टेशन पर निशुल्क चिकित्सा सेवा पुनः यथावत रखने के लिये पर विचार हेतु अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री यादव द्वारा रेल्वे केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री यादव ने संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी लेते हुए शिविर की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए इस पुण्य कार्य हेतु और अधिक प्रयास करने सभी सदस्यों को प्रेरित किया जाकर सदस्यों से भी इस कार्य में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया।

बैठक के दौरान सुशील कुमार शर्मा सीए चेयरमैन, लालजी शर्मा वाइस चेयरमेन, रमेश खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, शशांक श्रीवास्तव राज्य कोषाध्यक्ष, एम.जे.एस.लाम्बा, गोविंद सचदेवा, सारंग बजाज, अग्रज लहरिया, डॉ. दीपक अग्निहोत्री, मौसूफ अहमद बिट्टू, डॉ० यशवंत वर्मा सचिव, डॉ० राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियता सिंह ठाकुर सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें