महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ 13 फरवरी तक संचालित किया जायेगा अभियान
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक संचालित होने वाले ‘’स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का जिला महिला प्रशिक्षण केन्द्र टीकमगढ़ में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ. पी. के. माहौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ. के.एम. वरूण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यारर्पण कर किया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डॉ. माहौर द्वारा सभी को संकल्प दिलाया गया एवं 25 कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों का शॉल, श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही कुष्ठा पीड़ितों को हाथ-पैर साफ करने के लिए टब, स्टूल एवं चश्मा इत्यादि सामग्री प्रदान की गई।
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत विगत 10 वर्षों में खोजे गये कुष्ठ रोगियों के सम्पर्क में आये लोगों का स्किन कैम्प आयोजित कर परीक्षण किया जाना है। इसके तहत दिनांक 4 फरवरी 2025 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर, 7 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी, 8 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेहरका, 10 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरीचरकला एवं सिमरा, 11 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा तथा 13 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेरोन में आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ रावत, बी.एम.ओ. बड़ागांव डॉ. शांतनु दीक्षित, जिला मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्री मनोज नायक, एनएमएस श्री दिनेश खरे, एनएमए श्री आर.एस. दांगी, श्री शिवकुमार नायक, श्री प्रशांत द्विवेदी, श्रीमती सरोज नायक एवं श्रीमती सीमा शर्मा अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
