अनुपयोगी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित –
( टीकमगढ़ )
कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ (राजस्व विभाग) के अनुपयोगी तीन वाहनों के विक्रय हेतु सीलबंद निविदा(टेण्डर) 22 जुलाई 2020 को अपरान्ह 2 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं। ये निविदायें निर्धारित षर्तों के साथ कलेक्टर कार्यालय जिला टीकमगढ़ के नजारत शाखा में जमा की जायेंगी। निविदा उसी दिन अपरान्ह सायं 4 बजे अपर कलेक्टर, टीकमगढ़ के कक्ष में इस हेतु गठित चयन समिति एवं निविदाकर्ताओं या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जायेंगी। निविदा के नियम, विहित शर्तें एवं निविदा प्रपत्र बेवसाईट www.tikamgarh.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
तदनुसार कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ (राजस्व) की जीप (2001) एमपी 02 आरडी 5371, एम्बेस्डर (2001) एमपी 02-5702 एवं जीप (1996) एमपी 02-2888, तथा तहसीलदार पलेरा की जीप (1997) एमपी 02-4249 वाहनों की निलामी की जानी है।
