खितौली में मुख्यमंत्री प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Advertisement

(बरही) हायर सेकेण्डरी स्कूल खितौली में मुख्यमंत्री प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वर्चुअल उद्बोधन उपरांत खितौली के मोहित सेन के सुपुत्र लवकुश सेन एवं करेला निवासी सोम बर्मन की पुत्री श्रद्धा बर्मन को स्कूटी वितरण सहमति पत्र विद्यालय द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खितौली मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रही है और होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति, सायकल , लैपटाप एवं स्कूटी की व्यवस्था कर रही है सभी छात्रों से आग्रह किया कि सभी लोग पढ़ाई के साथ कॉम्पटीशन की भी तैयारी करें। इस दौरान संकुल प्राचार्य बृजेश चौधरी, सचिन गुप्ता सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें