कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुर्खी पोंड़ी का निरीक्षण

मत्स्य बीज उत्पादन की देखीं गतिविधियां

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सोमवार को कटनी जिले के मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुर्खी पोंड़ी का निरीक्षण कर वहां चल रही मत्स्य बीज उत्पादन की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य अनीता चौधरी एवं मत्स्य प्रसार अधिकारी उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने पूरे मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का भ्रमण कर मत्स्य प्रजनन पौण्ड, नर्सरी पौण्ड और स्पान तैयार करने के इक्युबेशन पौण्ड तथा फ्राई मत्स्य बीज विक्रय पौण्ड का निरीक्षण किया। सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि इस वर्ष 8 करोड़ स्पान मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 3 करोड़ 50 लाख स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है। तथा मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन हेतु 1 करोड़ 70 लाख स्पान मत्स्य बीज का विक्रय किया जा चुका है। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुरखी पोंड़ी में कुल 17 मत्स्य नर्सरियां हैं। फिलहाल बीज प्रक्षेत्र में दो इक्युबेशन पौण्ड में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य हो रहा है। तापमान कम हो जाने पर प्रक्षेत्र के चारों इक्युबेशन पौण्ड में स्पान मत्स्य बीज का उत्पादन हो सकेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सुर्खी में बाउण्डरी के अन्दर की रिक्त भूमि में वृक्षारोपण भी कराने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें