दो दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में जिवारा विजेता एवं कैमोर उप विजेता
(विजयराघवगढ़) वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा, वन्य प्राणी सुरक्षा हेतु जन जागरूकता के लिए ग्राम वन समितियां के अंतर्गत विजयराघवगढ़ के बंजारी खेल मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1 मार्च को खेले गए क्रिकेट टीमों में 8 टीमों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया गया जिसमें विजेता टीम जिवारा कैमोर चोरी एवं पिपरा रही। सेमी फाइनल में जिवारा एवं कैमोर के बीच फाइनल मैच खेला गया।

समापन अवसर पर अतिथि पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, हंसराज सिंह एवं वन प्रशिक्षित अधिकारी सुंदरम निवेदन एम की उपस्थिति में खेला गया जिसमें दोनों टीमों द्वारा प्रदर्शन करते हुए जिवारा 18 रनों से विजेता टीम बनी एवं कैमोर उप विजेता टीम बनी। मैन ऑफ द मैच मैं प्रवीण कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज सत्येंद्र कुमार को पुरस्कार दिया गया। जिवारा कप्तान विवेक मिश्रा एवं कैमोर कप्तान आशीष कुमार द्वारा अपनी अपनी टीमों के साथ विजेता एवं उप विजेता की ट्रॉफी प्राप्त की।
इस अवसर पर आर एन भट्ट, रामेश्वर तिवारी, रमेश कुशवाहा, मोहम्मद खालिद, बलभद्र दुबे, दुर्गा दुबे, जेपी पांडे, संदीप सिंह बहेलिया, सुनीता गोटिया, राकेश तिवारी, मनोज सिंह, चंद्रकांत वर्मा, राजेंद्र पाठक सहित विजयराघवगढ़ के वन विभाग की उपस्थिति रही।
