नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायाधीशों की बैठक आयोजित
(टीकमगढ़) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मंे जिला मुख्यालय के न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ-साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जाये। समस्त न्यायाधीशगण से नेशनल लोक अदालत में निराकरण हेतु तैयार प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई एवं शासन द्वारा विद्युत एवं नगर पालिका के अंतर्गत जलकर एवं अन्य कर में दी गई छूट के संबंध में चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री एन.के. गुप्ता श्री अनिल करौरिया, श्री प्रणयदीप ठाकुर, नोडल ऑफीसर, नेशनल लोक अदालत श्री वरूण पुनासे, न्यायिक मजिस्टेªट श्री संगम ंिसंह श्री मुदित लटोरिया, सुश्री रिषु भगत, श्री पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग, सुश्री गरिमा अलावा, श्री शुभम डेहरिया उपस्थित रहे।
