कलेक्टर श्री यादव ने जारी किया कार्य विभाजन आदेश

Advertisement

(कटनी)  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रशासनिक कार्य सुविधा के मद्देनजर बुधवार को तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। इसके तहत अब तहसीलदार नजूल नेहा जैन को तहसीलदार बहोरीबंद का प्रभार सौंपा गया है।

     इसके अलावा जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में पदस्थ तहसीलदार गौरव पांडेय को तहसीलदार नजूल का दायित्व सौंपा गया है। इसी आदेश में उल्लेखित है कि नेहा जैन द्वारा तहसीलदार बहोरीबंद का प्रभार ग्रहण करने के बाद नायब तहसीलदार बाकल आदित्य प्रकाश द्विवेदी प्रभारी तहसीलदार बहोरीबंद के पद से मुक्त हो जायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें