विश्व होम्योपैथिक दिवस पर टीकमगढ़/निवाड़ी जिले में होम्योपैथिक मेगा चिकित्सा शिविरों का किया गया आयोजन

Advertisement

(टीकमगढ़) संचालनालय आयुष भोपाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन अतंर्गत कलेक्टर टीकमगढ़/निवाड़ी के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में आज शासकीय औषधालयों में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के 270वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विश्व होम्योपैथिक दिवस पर होम्योपैथिक मेगा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।
इसके तहत जिला टीकमगढ़ के शासकीय होम्योपैथिक औषधालय नगरभवन टीकमगढ़, लिधौरा, मवई, मांची, अहार, लारबुजुर्ग, एवं निवाड़ी के शासकीय होम्योपैथिक औषधालय मडिया, भेलसा में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सरपंच जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर होम्योपैथिक मेगा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। शिविरों में औषधालय लिधौरा में 150, मवई में 120, नगर भवन में 128, मांची में 162, लारबुजुर्ग में 199, अहार में 145 कुल रोगी संख्या 904 एवं मडिया में 125, भेलसा में 131 कुल रोगी संख्या 265 रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर औषधियां उपलब्ध कराई गई।
शिविरों में लू से बचाव हेतु ग्लोलाइन 30 का वितरण किया गया एवं 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हेतु योग शिविर अभ्यास में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक औषधीय उत्पाद एलोवेरा की खेती करने हेतु जागरुक किया गया।
शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र जैन, डॉत्र पूजा धुर्वे, डॉत्र अर्चना जैन, डॉ. राजेश सूत्रकार, डॉ. निधि जैन, औषधालय प्रभारी श्री प्रवीण चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट सुरेन्द्र राय, भगीरथ प्रजापति, अभिषेक यादव, राजेश साहू स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें