विश्व होम्योपैथी दिवस हैनीमैन जयंती पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
(कटनी) राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधी क्रियाकलाप के तहत विश्व होम्योपैथी दिवस 270 वें हैनीमैन जयंती गुरुवार 10 अप्रैल को आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुरवारी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कछगंवा जोबा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें होम्योपैथी आधारित सामान्य स्वास्थ्य निर्देश का प्रचार-प्रसार होम्योपैथिक चिकित्सकों में क्षमता विस्तार हेतु कार्यक्रम एवं समुदाय के स्वास्थ्य में होम्योपैथिक चिकित्सा को बढावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये।मेगा स्वास्थ्य शिविर से 221 ग्रामीण जनों को लाभान्वित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ० रितु द्विवेदी कि दिशा -निर्देश में शिविर का आयोजन आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथी अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
