भाजपा मंडल कैमोर की नई कार्यकारिणी गठित, 20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
(कैमोर) भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी दीपक सोनी टंडन जी की सहमति से भाजपा मंडल अध्यक्ष कैमोर भवानी राजा मिश्रा द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल कैमोर की 20 सदस्यीय मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। श्रीमती सुनीता दाहिया एवं अमित गुड्डू तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी और एक आईटी सेल प्रभारी को भी नियुक्ति दी गई है। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए चार महिलाओं को भी कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

उपाध्यक्ष पद पर आश्चर्य तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी कोल, आशीष सोनी, पवन बर्मन, श्रीमती निशा विश्वकर्मा और वृंदावन पटेल को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर गोरेलाल यादव, सुजीत सिंह ठाकुर, सुनील पड़रहा, राम जी कोरी, पवन पटेल एवं श्रीमती सत्यभामा सिंह को चुना गया है।तारा सिंह को कोषाध्यक्ष, विष्णु विश्वकर्मा को कार्यालय मंत्री, संतोष तिवारी को मीडिया प्रभारी, शिवराज सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रतीक गुप्ता को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है।

मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी मंडल कैमोर की नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों, परंपराओं, रीति-नीतियों तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” के विचार को आत्मसात करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपनी ऊर्जा, समर्पण, और प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँगे और संगठन की मजबूती के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने, संवाद स्थापित करने, और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य करेंगे।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

