एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में रचा नया कीर्तिमान
(कैमोर) एसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल, कैमोर ने इस वर्ष की माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर और जिले में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई है।
कक्षा 12वीं में गणित संकाय एवं कला संकाय ने 100% सफलता दर प्राप्त की, जबकि कक्षा 12वीं का कुल परिणाम 96% रहा।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने 94% परिणाम के साथ श्रेष्ठता की परंपरा को कायम रखा।
कक्षा 10वीं के टॉप तीन छात्र:
1. प्रियांशु पटेल – पिता: रामनिवास पटेल – 467/500 – 93.40%

2. स्वरित त्रिपाठी – पिता: कृष्ण कुमार त्रिपाठी – 454/500 – 90.80%

3. राखी कुमरे – पिता: कैलाश कुमरे – 450/500 – 90%

4. 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – 23
कक्षा 12वीं के टॉप तीन छात्र:
1. महिमा गौतम – पिता: आनंद गौतम – 436/500 – 87.20%

2. काजल दुबे – पिता: स्व. अनिल दुबे – 433/500 – 86.60%

3. ओम गुप्ता – पिता: महावीर गुप्ता – 428/500 – 85.60%

4. 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – 19
यह उल्लेखनीय है कि विद्यालय अदाणी फाउंडेशन के अधीन संचालित है जिनके द्वारा प्रदत्त संसाधनों और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते ही विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होता है।
प्राचार्य सुधांशु मिश्रा ने विद्यालय परिवार की ओर से एसीसी लिमिटेड कैमोर के हेड मैन्युफैक्चरिंग श्री वैभव दीक्षित, चीफ प्लांट मैनेजर कैमोर श्री अतुल दत्ता एवं क्लस्टर एच आर हेड श्री दिनेश पाठक , क्लस्टर सी एस आर हेड श्रीमती एनेट विश्वाश को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह सफलता संभव हो सकी। अदाणी फाउंडेशन मुख्यालय अहमदाबाद से डायरेक्टर एजुकेशन श्री जॉर्ज थॉमस एवं सीनियर एजुकेशन मैनेजर श्री जतिन उपाध्याय जी का भी धन्यवाद करते हैं जिनके कुशल निर्देशन में विद्यालय नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विद्यालय प्राचार्य सुधांशु मिश्रा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थीगण की संयुक्त मेहनत और समर्पण से यह परिणाम प्राप्त हुआ है। विद्यालय परिवार सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है एवं भविष्य में भी सतत उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
