CBSE RESULTS 2025: अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल, कैमोर के छात्रों ने लहराया परचम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिनांक 13 मई 2025 को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित

(कैमोर) उल्लेखनीय है कि विद्यालय की अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के परिणाम स्वरूप डी.ए.वी. एसीसी पब्लिक स्कूल, कैमोर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 12वीं – विज्ञान संकाय में छात्रा इना खान ने 91.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्र अंकित तिवारी ने 87.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, छात्रा स्नेहा भारद्वाज ने 81.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं –वाणिज्य संकाय में छात्रा रिज़वी टाकिया ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा अंशिता संदीप सोलंकी ने 91.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, छात्रा रिया जैन एवं तनिष्का चक्रवर्ती ने 91.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में छात्र मयंक गौतम ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्र कृष्णा साहू ने 96.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, छात्र आकाश चौधरी ने 93.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, छात्रा सौम्या तिवारी ने 92.8% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। छात्रा अन्विता ने 92.4% अंक अर्जित कर पंचम स्थान, छात्रा पूर्वशा जैन ने 92.0% अंक अर्जित कर छठवां स्थान, छात्रा सौम्या मिश्रा, वैष्णवी द्विवेदी, एवं अमीशी जैन ने 91.6% अंक अर्जित कर सातवां स्थान तथा छात्र वंश भूटानी ने 90% अंक अर्जित कर आठवां स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की इस सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री जी. के. उदगाता ने बताया की नियमित कक्षाएं, अदाणी फाउंडेशन एवं सहायक निदेशक म. प्र. परिक्षेत्र – सी के उचित मार्गदर्शन व सहयोग, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावको के परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। इसके साथ ही अतिरिक्त कक्षाएं, क्लास टेस्ट, प्रैक्टिस सेशन कराये गए जिससे छात्रों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने में मदद मिली।

विद्यालय परिवार अदाणी फाउंडेशन मुख्यालय अहमदाबाद के डायरेक्टर एजुकेशन श्री जार्ज थामस, एसीसी लिमटेड कैमोर प्रबंधन, अदाणी फाउंडेशन एवं सहायक निदेशक म.प्र. परिक्षेत्र – सी सभी के अमूल्य सहयोग एवं सम्यक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता है।

छात्रों की इस सफलता पर अदाणी फाउंडेशन एवं विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। छात्रों की इस सफलता से अभिभूत अदाणी फाउंडेशन, विद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री वैभव दीक्षित, चीफ प्लांट मैनेजर श्री अतुल दत्ता, क्लस्टर एच.आर. हेड श्री दिनेश पाठक, क्लस्टर सी.एस.आर. हेड श्रीमती ऐनेट विश्वास, सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री एस. के. सिन्हा तथा प्राचार्य श्री जी. के. उदगाता ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
                  कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें