ग्राम पंचायत गुलवारा में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

(कटनी)-  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत गुलवारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुमित शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को बताया कि छोटी-छोटी जमीन जायदाद एवं घरेलू समस्या के लिए आम जनता परेशान रहती है। जिसके लिए कानूनी सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा नालसा एवं सालसा योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीणजन को दी गई। इसके अलावा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना-2015, नालसा एप, नालसा टोल फ्री नं. 15100 एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना तथा महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

          कार्यक्रम में सचिव ग्राम पंचायत एवं पैरालीगल वालेंटियर मनीषा प्यासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी राजनिवास पाण्डेय, अंकित रिछारिया एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें