ग्राम पंचायत जरवाही के लिए स्वीकृत हुआ पंचायत भवन कलेक्टर श्री यादव ने पंचायत भवन निर्माण हेतु जारी की 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Advertisement

(कटनी)  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जनपद पंचायत कटनी के ग्राम पंचायत जरवाही में पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है । यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग एवं मनरेगा मद से कराया जाएगा । इस कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया है । निर्माण कार्य से 1 हजार 149 मानव दिवसों का रोजगार सृजित होगा।

कलेक्टर श्री यादव ने जारी आदेश में कहा है कि कार्य के लिए प्रदत्त प्रशासकीय स्वीकृति में ही कार्य पूर्ण किया जाय। यदि स्वीकृत राशि से अधिक राशि व्यय की जाती है तो इसका समस्त दायित्व क्रियान्वयन एजेंसी का होगा। साथ ही कार्य मनरेगा योजना से स्वीकृत है इसलिए ठेका पद्धति से कार्य किया जाना प्रतिबंधित है।

जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य का संपादन स्वीकृत प्राक्कलन, रूपांकन, समाहित मानक के अनुसार किया जाए। निर्माण कार्य में उचित गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा मजदूरों को पीने का पानी, फर्स्ट एड किट, छाया की व्यवस्था, छरू वर्ष से कम आयु के पांच से अधिक बच्चों पर झूला घर, छरू वर्ष कम उम्र के पांच से अधिक बच्चे हो तो पृथक से एक महिला को बच्चों को देख-रेख हेतु रखा जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें