ठेका श्रमिक की मौत, परिजनों ने शव को कम्पनी गेट पर रखकर दिया धरना
(कैमोर) अडानी सीमेंट एसीसी कैमोर के प्रोजेक्ट बीसीएफसी में कार्यरत 45 वर्षीय श्रमिक राम बहोरी दाहिया की तबियत कार्य के दौरान अचानक खराब हो गई जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयराघवगढ़ ले जाया गया। जांच उपरांत चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कम्पनी के अधिकारियों एवं उसके साथ कार्यरत श्रमिकों द्वारा राम बहोरी दाहिया की मौत हार्ट अटैक होने के कारण बताई जा रही है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक ही बताया गया पर श्रमिक के परिजन इसे मानने को तैयार नहीं थे।
सुबह से ही मामले को लेकर मृतक के परिजनों एवं गेट पर एकत्रित ग्रामवासियों में भारी आक्रोश था। उनके द्वारा श्रमिक का शव एसीसी गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, निरीक्षक थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे पुलिस बल के साथ परिजनों को सांत्वना एवं समझाइश देते हुए उनकी मुआवजा, पेंशन और आश्रित को नौकरी की मांग पर बड़ी मशक्कत के बाद सहमति बनाकर धरना खत्म कराया और शव को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया।
✍️ (दुर्गा प्रसाद बर्मन)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
