सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ संचारी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास जारी

विभिन्न मुख्य मार्गो की रोड स्वीपिंग मशीन सहित स्वच्छता दूतों से कराई गई सफाई

(कटनी) – वर्तमान गीष्म ऋतु के दौरान उत्पन्न होनें वाली मच्छरजनित एवं संचारी बीमारियों के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा रोजाना नगर के विभिन्न वार्डो के मुख्य एवं अन्य मार्गो सहित नाले- नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था के साथ ही कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

                स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर पर की जा रही सफाई व्यवस्था के तहत बस स्टेंड संपूर्ण परिसर, कटनी नदी पुल, गोल बाजार, सुभाष चैक मेन रोड़, झंड़ा बाजार, मिशन चैक सहित नगर के मुख्य एवं अन्य मार्गो, तिराहों, चैराहों, डिवाइडर आदि की सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। वहीं रोड में स्वीपिंग मशीन के माध्यम से पुरानी कचहरी से एम.जी.एम होते हुए गणेश चैक, व्हीआईपी रोड़ एवं स्टेशन से मार्गो की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखनें के प्रयास किये गए। जबकि मच्छरों पर नियंत्रण हेतु उपनगरीय क्षेत्र स्थित आचार्य कृपलानी वार्ड की समदडिया काॅलोनी सहित विभिनन मार्गो में फागिंग मशीन से रासायनिक धुए का छिड़काव कार्य किया गया।

सुगम जल निकासी हेतु नाले नालियों की सफाई

      नगर के विभिन्न वार्डो के नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था के तहत महात्मा गांधी वार्ड राष्ट्रीय स्कूल के सामनें, बस स्टैंड के समाने, कावस जी वार्ड स्थित कृष्ण मंदिर के सामने मोती ठेकेदार के घर से लेकर डायर कंपनी तक, मंगलनगर पुलिया, संत कवरराम वार्ड स्थित खैबर लाइन की विभिन्न नालियों, नेहरू वार्ड स्थित खेर माता मंदिर गली एवं दिनेश चैहान गली एलजी चैराहा गली, कैलवारा रोड की विभिन्न गलियों, कावस जी वार्ड स्थित भट्टा मोहल्ला, गड्ढा टोला मलिन बस्ती, दुर्गा मंदिर राजा कबाड़ी के सामने, जयप्रकाश वार्ड स्थित श्रीराम हास्पिटल के सामने, बसंत विहार काॅलोनी जे.सी.बी मशीन से नाले की सफाई का कार्य किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें