कटनी जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने चलाया जा रहा “ऑपरेशन शिकंजा”
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब पैकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही
(कटनी) कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा कटनी जिले में अपराध एवं अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने हेतु ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी शहरी एवं देहात थानों में अवैध शराब की पैकारियों पर कटनी पुलिस द्वारा दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं पैकारियों का अवैध संचालन करने वाले संचालकों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं अवैध शराब के कारोबार के कारण सामाजिक अस्थिरता, अशांति एवं बिगड़ रही कानून व्यवस्था को आधार मानकर संपूर्ण जिले में अवैध शराब के विक्रय तस्करी,अवैध परिवहन पर लगाम लगाने कटनी पुलिस द्वारा ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है जिसके तहत अवैध रूप से शराब परिवहन करने,विक्रय करने एवं समाज में युवाओं में नशे के बढ़ते कुप्रभाव पर शिकंजा कसा जा रहा है।

जिले के शहरी थानों एवं ग्रामीण थानों सहित संपूर्ण जिले में अभियान चलाया गया है। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 6 टीमों का गठन किया जाकर एक साथ सभी अनुभागों में एक साथ दबिश की कार्यवाही की गई ।पुलिस द्वारा थाना कुठला, कोतवाली, माधव नगर रीठी, बड़वारा, स्लीमनाबाद, बरही, उमरियापान, विजयराघवगढ़ में दबिश दी गई, दबिश के दौरान कुल 30 पैकारियो से कुल 237 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत 122650 रुपये है की जब्ती की गई। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। कटनी पुलिस कप्तान के नेतृत्व में ऑपरेशन शिकंजा के तहत आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
