शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने अब 30 जून तक नागरिक करा सकेंगे ई-केवाईसी

उपायुक्त ने आदेश जारी कर गठित दल को किया निर्देशित

(कटनी) -निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर उपायुक्त शैलेश गुप्ता द्वारा एक आदेश जारी कर ई-केवाईसी अभियान को यथावत 30 जून तक जारी रखने के निर्देश निगम के गठित दल के अधिकारी कर्मचारियों को दिए जाकर प्रतिदिन वार्डवार किये जा रहे ई-के.वाई.सी कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व  निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा पूर्व में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी हेतु एक आदेश जारी करते हुए जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी व रविशंकर पाण्डेय सहायक सामुदायिक विकास संगठन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। तथा दल गठित करते हुए 45 कर्मचारियों तथा 3 दल प्रभारियों को संलग्न कर लक्ष्य अनुरूप ई-केवाईसी किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ साथ ही अन्य स्थानों में ई-केवाईसी कार्य किये जाने हेतु पृथक से पांच सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें