शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने अब 30 जून तक नागरिक करा सकेंगे ई-केवाईसी

Advertisement

(कटनी) – कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी के जल प्रदाय विभाग में पदस्थ नियमित कर्मचारी श्री अनुराग जायसवाल एवं अग्निशमन शाखा में पदस्थ विनियमित कर्मचारी श्री मुकेश दुबे के आकस्मिक निधन पर सोमवार शाम नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा जाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त किया जाकर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।     शोक सभा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शशिकांत तिवारी, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव, कमलेश चैधरी,डब्बू रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता,राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित निगम के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें