गोविंदपुरा क्षेत्र में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन – राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Advertisement

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य

(भोपाल) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने से कार्य में कोई बाधा नहीं आती। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जनता के सेवक हैं। जनप्रतिनिधि एक जनसेवक होता है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उसका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ और विकास का संकल्प – यही मेरी प्रतिबद्धता है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 70 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें