सुधार कार्य की वजह से शुक्रवार एवं रविवार बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Advertisement

(कटनी) – विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी शहर के कटाएघाट एवं एनकेजे उपकेंद्र से निकले 33 के.व्ही एवं 11 के.व्ही फीडरों की लाइनों का संधारण कार्य होने की वजह से शुक्रवार 27 जून को प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे तक एवं 29 जून को को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वाले क्षेत्रों से जुड़े समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही आवश्यकतानुसार समय अवधि घटाई अथवा बढाई जा सकती है।

इन क्षेत्रों में बाधित होगी विद्युत आपूर्ति

            8.30 बजे से 10.30 बजे 33 केव्ही कटाएघाट फीडर एवं 33/11 केव्ही उपकेंद्र कटाएघाट से निकलने वाले 11 के. व्ही इंडस्ट्रीयल बरगवां फीडर, 11 के. व्ही डन फीडर से जुडे क्षेत्र डन कॉलोनी, बरगवां रोड, पाठक वार्ड, भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ मंदिर, जय हिंद चौक, भारत माता चौक, 11 के. व्ही सिटी 7 फीडर से जुडे क्षेत्र धाऊ चक्की, मिशन चौक, गाटरघाट, चांडक चौक, पुरानी बस्ती, पुलिस थाना कटनी, कचहरी चौराहा के अंतर्गत आनेवाले समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

            इसी प्रकार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.व्ही एनकेजे फीडर एवं 33/11 के.व्ही उपकेंद्र एनकेजे 33/11 के.व्ही उपकेंद्र एनकेजे से निकलने वाले 11 के.व्ही खिरहनी, 11 के.व्ही एनकेजे, 11 के. व्ही गायत्री नगर एवं 11 के.व्ही बड़वारा फीडर से जुडे क्षेत्र रोशन नगर, उडिया मोहल्ला, एनकेजे मार्केट, मंगल नगर, मूंगाबाई कालोनी, छपरवाह, बिलगवां, अमीरगंज, पडरवारा, छहरी, बडखेरा, सांईपुरम कालोनी, प्रेमनगर, दुर्गा चौक, दुबेकालोनी, जागृति कालोनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, शास्त्री कालोनी, बडी खिरहनी एवं तिलक कालेज के अंतर्गत आने वाले समस्त उच्च दाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें