नगर निगम प्रभारी आयुक्त श्री गुप्ता ने जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा की आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Advertisement

(कटनी) – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार 27 जून को जगन्नाथ स्वामी मंदिर से आयोजित होने वाली रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था का गुरुवार को प्रभारी आयुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया जाकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

            प्रभारी आयुक्त श्री गुप्ता द्वारा गुरूवार को आयोजित होनें वाली वाहन रैली को दृष्टिगत रखते हुए जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों सहित जुलूस रूट मार्ग में निगम प्रशासन द्वारा की जानें वाली साफ-सफाई, चूने की लाईनिंग, कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव सहित प्रकाश एवं अन्य वयवस्था का जायजा लिया जाकर उपस्थित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखनें के निर्देश दिए।

            प्रभारी आयुक्त श्री गुप्ता ने अधिकारियों को शुक्रवार को आयोजित होनें वाली जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग जगन्नाथ मंदिर, जगन्नाथ चैक, आजाद चैक, शेर चैक, झंडा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चैक, कमानिया गेट एवं सब्जी मंडी मार्ग राधा कृष्ण मंदिर के पास निगम प्रशासन द्वारा की जानें वाली साफ- सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुगम आवागमन सहित अन्य आवश्यक समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूर्ण करानें के निर्देश निगम के मौजूद अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री आदेश जैन स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अतिक्रमण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें