बल्देवगढ़ तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता ने लिया जमीनी विवाद का संज्ञान, मौके पर पहुंचकर किया त्वरित निराकरण

(टीकमगढ़) टीकमगढ़ जिला अंतर्गत बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम हनुमतपुरा और ग्राम केलपुरा में चल रहे जमीनी विवाद का मामला जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देरी किए तत्परता से कार्रवाई की। डॉ. गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने विवाद से पीड़ित लोगों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की विधिवत जांच की जाएगी तथा जो भी सही होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

तहसीलदार का पदभार संभालते ही डॉ. अनिल गुप्ता गरीब, पीड़ित और असहाय लोगों के पक्ष में खड़े नजर आए। उनकी ईमानदारी और निष्पक्ष कार्यशैली ने आम जनता में विश्वास पैदा किया है, वहीं भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में अब भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उम्मीदें बंध चुकी हैं।

डॉ. गुप्ता की सक्रियता और जनहित में की जा रही कार्रवाई से बल्देवगढ़ तहसील में एक नई प्रशासनिक ऊर्जा देखने को मिल रही है।

✍️ (पुष्पेंद्र यादव)
RPKP INDIA NEWS
         टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें