“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उद्यान रोपणी जमुनिया में किया गया 100 पौधों का रोपण
(छिन्दवाडा) छिंदवाड़ा जिले के शासकीय उद्यान रोपणी जमुनिया में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज 100 पौधे आम के रोपित किए गये, जिसमें उप संचालक उद्यान श्री एम.एल.उईके, उद्यान अधीक्षक श्री एस.आर.चौकसे, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री एम.एस.मर्सकोले, श्री धनेश पाटिल, श्री राजेश रायकवार एवं सभी विभागीय अमला उपस्थित था।
