शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में उमंग हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

(टीकमगढ़)  स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उमंग हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केसी जैन द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. जैन ने बताया कि परोपकार ही परम धर्म है परोपकार करने से हमें आंतरिक खुशी की प्राप्ति होती है।
शिविर में जिला स्वास्थ्य प्रबंधक जागृति त्रिवेदी, काउंसलर नेहा तिवारी, रेखा शर्मा ,अजय सिंह लोधी, डॉ अदिति ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकांे एवं समस्त स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की। जिला समन्वयक जागृति त्रिवेदी के द्वारा विद्यार्थियों को उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य एवं महत्व के विषय में जानकारी प्रदान की। शिविर में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श लिया। काउंसलिंग सेशन में डॉ. नेहा तिवारी ने छात्र एवं छात्राओं से युवाओं से जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा की।
शिविर में विद्यार्थियों को मनहित नामक ऐप भी मोबाइल पर डाउनलोड करवाया। इस नंबर पर विद्यार्थी स्वयं अपने मोबाइल से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन उमंग टीम के नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ विजय सिंह शाक्य, डॉ रूपेश लुहारिया, डॉ राहुल ताम्रकार, डॉ आस्था द्विवेदी, डॉ प्रतिक्षा चौबे, डॉ रजनी राय, डॉक्टर मुकेश कुमार अहिरवार, डॉ प्रशांत कुमार जैन, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ शरद पाराशर, डॉ राम रतन कुशवाहा, डॉ राजकुमार ठाकुर, श्रीमती फरहा नाज, कुमारी रजनी दुबे, डॉ हरचंदी ,श्री राहुल सेन एवं समस्त कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन डॉ. सौमित्र बनर्जी द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें