अमानक खाद बीज विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध रहे, दोषियों पर कडी कार्रवाई हो पूनर्वास के मामलों पर संवेदनशीलता से प्रकरण बनाए जाए
अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद रहे, उनके परामर्श से ही विकास कार्य किए जाएं – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सडक, परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रिज कॉरपोरेशन एवं अन्य निर्माण एजेंसीयों के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लघु उद्योग निगम की समीक्षा के दौरान फुड प्रोसोसिंग कल्स्टर कचनारिया की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित कार्यो की गुणवत्ता का अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर निरीक्षण कराने के लिए भी प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए। बैठक में मोहनपुरा, कुण्डालिया, सुठालिया एवं पार्वती सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं अंतर्गत यदि कोई महत्वपूर्ण मुददे लंबित हैं तो उन पर आवश्यक समन्वय कर कलेक्टर रिपोर्ट भिजवाएं। सुठालिया परियोजना अंतर्गत पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य समय-सीमा में सम्पन्न हो, पूर्णता प्रमाण पत्र देते समय यह ध्यान दिया जाए की कार्य में कोई खामियां तो नहीं छूट गई है।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ फसल की स्थिति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किय गया। इसी प्रकार उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबधित जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्दर सिंह सौंधिया, राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक श्री हजारी लाल दांगी, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने विभिन्न विभागों से संबंधित क्षेत्रिय समस्याएं एवं बेहतर विकास के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
