शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में संविधान हत्या दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

(छिन्दवाडा) जिले के विकासखंड बिछुआ के शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में संविधान हत्या दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ.आर.पी. यादव के संरक्षण में एवं आई. क्यू.ए.सी. को-ऑर्डिनेटर डॉ.अजीत डेहरिया के निर्देशन में कार्यक्रम नोडल डॉ.मनीता कौर विरदी के मार्गदर्शन में डॉ.नसरीन अंजुम खान द्वारा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया तथा आपातकाल की परिस्थितियों पर अपने विचारों को लिखा।

 महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र विभाग के डॉ.अनिल कुमार अहिरवार द्वारा बताया गया कि भारत में तीन बार आपातकाल 1962, 1971 एवं 1975 में लगाया गया। 1975 में लगाया गया आपातकाल आंतरिक अशांति के कारण था, जिसमें समस्त भारतीयों के मौलिक अधिकारों को प्रतिबंधित करते हुए लाखों लोगों को जेल में डाला गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.फरहत मंसूरी, डॉ.कीर्ति डेहरिया, डॉ.शशि उइके, डॉ.नवीन कुमार चौरसिया, डॉ.शिवानी सोनी, श्री अजीत गौतम, श्री सूर्यकांत शुक्ला एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें