जन सामान्य के आवेदनों का तत्परता से करें निराकरण – कलेक्टर श्रीमती चौहान
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचे लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई
(ग्वालियर) जन-सुनवाई में जन सामान्य से प्राप्त आवेदनों का निराकरण तत्परता से व समयबद्ध कार्यक्रम के तहत करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में भी लोगों को बुलाया और एक – एक कर सभी की समस्यायें सुनीं।कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचे लोगों की समस्याओं की सुनवाई हुई। कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने जन सामान्य की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। हर बार की तरह इस बार की जन-सुनवाई में भी जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकृत करने के लिये संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया गया।
जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम व एडीएम श्री टी एन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी जन सामान्य की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए।
